ोत्र के बंशी बाजार स्थित ज्ञान कुंज एकेडमी द्वारा 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन गुुरुवार को विद्यालय प्रांगण में किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं को रचनात्मक, शारीरिक व मानसिक विकास के लिए विद्यालय द्वारा उठाया गया यह पहला कदम है। वार्षिक परीक्षाओं के उपरांत छात्र-छात्राओं के लिए खाली समय का सदुपयोग करना कठिन हो जाता है। इस खाली समय में छात्र-छात्राओं को खेलकूद में 10 दिनों तक प्रशिक्षित करने की योजना को ज्ञान कुंज अकादमी ने अमलीजामा पहनाया है। इसके अंतर्गत बालीबाल, हाकी, खो-खो, कबड्डी, कराटा, और बास्केट बॉल जैसे खेलों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर का उद्घाटन विद्यालय की प्रधानाचार्य सुधा पांडेय ने किया। छात्रों को प्रशिक्षित करने के लिए स्टेडियम बलिया से खो-खो खेल के लिए कुमारी अंजू वर्मा, हॉकी खेल के लिए रितु सिंह और आसिफ इकबाल, बालीवाल खेल के लिए पवन पांडेय, कबड्डी के लिए विवेक सिंह, कराटे के लिए अक्षय कुमार के रूप में प्रशिक्षक मौजूद रहे। उद्घाटन कार्यक्रम में श्री ज्योति स्वरूप पाण्डेय, श्रीमती प्रियंका त्रिपाठी, श्रीमती रिचा सिंह, श्रीमती सरिता पाण्डेय, लक्ष्मण चौहान आर पी सिंह सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।