फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजे पर सो रहे युवक पर धारदार हथियार से हमला, जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में रविवार की देर रात खाना खाकर रात में अपने दरवाजे पर सो रहे युवक पर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। युवक को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में रविवार की रात खाना खाकर अपने दरवाजे पर लगे टिन शेड में सो रहे पनकू गोड़ (42) पर कुछ अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसके चीखने पर आसपास के लोग जुट गए। लोग जुटते, इससे पहले हमलावर भाग गए। स्थानीय लोग पनकू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले गए और घटना की सूचना दोकटी पुलिस को दी। चिकित्सकों ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें