फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची में कहीं दूसरे गांव के लोगों का नाम तो कहीं नाम गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची के दावे और निस्तारण के प्रथम दिन तहसील पर भारी भीड़ जुट गई। लगभग हर ग्राम पंचायत में मतदाता सूची बनाने में अनियमितता का आरोप है। कहीं फर्जी नाम जोड़े गए हैं तो कहीं असल मतदाताओं के नाम ही मतदाता सूची से बाहर कर दिए गए हैं। भीड़ को देख उपजिलाधिकारी ने संबंधित दावे और आपत्ति को ठीक करने की जिम्मेदारी तहसीलदार को दे दी।
विज्ञापन

बैरिया तहसील पर सोमवार को मतदाता सूची को लेकर दावा और आपत्ति के पहले दिन विकास खंड मुरली छपरा, बैरिया और रेवती आंशिक के अधिकांश गांव के लोगों ने मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर आपत्ति दर्ज कराई। ग्राम पंचायत इब्राहिमाबाद उपरवार में 400 से अधिक ऐसे मतदाताओं का नाम जोड़ा गया है, जो चांददियर ग्राम पंचायत के मतदाता हैं और वहां की मतदाता सूची में भी उनका नाम है। जगदेवा में 70 मतदाताओं के नाम वार्ड संख्या सात और चार में दोनों जगह दर्ज है। कोटवा ग्राम पंचायत के बैजनाथ छपरा गांव में 200 से अधिक लोगों का नाम मतदाता सूची से गायब है। वहीं, फार्म जमा करने के बावजूद नए लोगों का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं किया गया है। कुछ जगहों पर मतदाता सूची में नाम दर्ज करने का आवेदन पत्र बीएलओ द्वारा नहीं लेने और मतदाता सूची में गड़बड़ी करने की शिकायत भी सामने आई है। इस बाबत उप निर्वाचन अधिकारी/उप जिलाधिकारी प्रशांत कुमार नायक ने बताया कि सभी गड़बड़ियों को दूर कर लिया जाएगा, जो बीएलओ जानबूझकर गलती किए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। गलत लोगों का नाम मतदाता सूची से बाहर होगा। जो सही हैं, उनके नाम मतदाता सूची में दर्ज होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें