दया छपरा। बैरिया थाना राष्ट्रीय राजमार्ग- 31 के पांडेपुर टेंगरही के बीच शुक्रवार को पेट्रोल पंप के सामने बिजली के खंभे से बाइक टकरा गई। हादसे में विशाल कुमार (28) की मौत हो गई।
थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया ने बताया कि विशाल कुमार निवासी नोनिया डेरा थाना डुमरांव जिला बक्सर अपने रिश्तेदार के यहां बैरिया जा रहे थे। उनके साथ बाइक पर पत्नी और बच्चा भी था। राष्ट्रीय राजमार्ग- 31 के पांडेपुर टेंगरही के बीच बिजली के खंभे से बाइक टकरा गई। स्थानीय ग्रामीणों ने सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल उनकी पत्नी और बच्चे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। संवाद