फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कभी बिल जमा न करने वाले 12 लाख लोगों पर 948 करोड़ बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बिजली वितरण निगम की तरफ से एक दिसंबर से शुरू हो रहे एक मुश्त समाधान योजना की शुरुआत होगी। जिले में कभी बिल न जमा करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या लगभग 12 लाख है। इनपर 948 करोड़ का बकाया है। विद्युत निगम की तरफ से 1.50 लाख बकायेदारों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

सरकार पहली बार बिल बकायेदारों को अधिभार (सरचार्ज) पूरा माफ करने जा रही है। एक मुश्त समाधान योजना में बिल के मूलधन में अधिकतम 25 फीसदी छूट भी मिलेगी। मार्च 2025 से अब तक बिल नहीं जमा करने वाले 154655 उपभोक्ताओं पर 329. 48 करोड़ का बिल बकाया है। इन सभी को एक मुश्त समाधान योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए चार विद्युत वितरण खंड के 38 उपकेंद्रों पर शिविर का आयोजन किया जाएगा। आंकड़ों के मुताबिक जिले के चार खंडों में 4.25 लाख उपभोक्ता हैं।
ओटीएस का पहला चरण एक से 31 दिसंबर 2025, दूसरा चरण एक जनवरी से 31 जनवरी 2026 व तीसरा चरण एक फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक चलेगा। उपभोक्ता बिजली विभाग की वेबसाइट यूपीपीसीएल डॉट ओआरजी, विभागीय कार्यालय, जनसेवा केंद्र पर पंजीयन कर सकते हैं।
विज्ञापन

ओटीएस में मिलेगा तीन विकल्प: पहला विकल्प एकमुश्त राशि जमा करने का होगा। दूसरा 750 रुपये मासिक किस्त व तीसरा 500 रुपये मासिक किस्त का विकल्प मिलेगा। यह सुविधा 31 मार्च 2025 से पहले कनेक्शन लेने वालों को मिलेगी।
निगम की बिजली बिल राहत योजना 2025 में पंजीयन के बाद पूरा बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को डिफॉल्टर घोषित किया जाएगा। इससे उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा। उन्हें छूट भी नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें