फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

89 नए मरीज, 58 ने दी कोरोना काे मात

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना रूकने के बजाय और बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को आई रिपोर्ट में आज 89 लोग संक्रमित पाए गए है। जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 512 हो चुकी है। आज 58 लोग स्वस्थ हुए। वहीं अब तक कुल 186 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस की संख्या 325 है।
विज्ञापन

बुधवार को 3746 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। इसकी जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि जनपद में कोरोना की तीसरी लहर जनपद में तेजी से पांव पसार रहा है। इसके रोकथाम के लिए जनपद में करीब 75 टीमें प्रतिदिन पांच हजार से अधिक सैंपलिंग लेेने का काम कर रही है। वहीं टीकाकरण भी युद्घ स्तर किया जा रहा है। सीएमओ ने जनपदवासियों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने तथा अपने नजदीकी केंद्र पर जाकर टीका लगाने का अपील किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें