फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

98 गांव के किसानों से खरीदी जाएगी 765 हेक्टेयर भूमि

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। गाजीपुर से मांझीघाट तक बनने वाला ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे जनपद के दो तहसीलों के कुल 98 गांवों से होकर निकलेगा। एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए जनपद में किसानों से लगभग 765 हेक्टेयर भूमि की खरीद की जाएगी। दोनों तहसीलों से भूमि की पैमाइश कर खसरे आदि के आधार पर रिपोर्ट बनाकर इसे एनएचएआई को भेज दिया गया है। स्वीकृति के बाद अब किसानों से जमीन की खरीद शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन

पुराने एनएच-31 के स्थान पर अब गांजीपुर से मांझीघाट कर चार लेन के ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराया जाना है। इसके निर्माण के बाद यह एनएच-31 का स्थान ले लेगा। पुराने एनएच-31 को स्टेट के हवाले कर दिया जाएगा। ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे लगभग 118 किमी लंबा होगा और ये गोरखपुर-वाराणसी एनएच 29 पर गाजीपुर के जंगीपुर के पास से निकलेगा। गाजीपुर के तहसील सदर और मुहम्मदाबाद से होते हुए यह बलिया जनपद की सीमा में प्रवेश करेगा। विशेष भूमि अध्याप्ति कार्यालय के वरिष्ठ सहायक उपेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद में यह तहसील सदर के 72 और बैरिया के 16 गांवों से होकर गुजरेगा और मांझी घाट पुल से जुड़ेगा। सदर और बैरिया तहसील के गांवों के किसानों से लगभग 765 हेक्टेयर भूमि किसानों से खरीदी जाएगी। भूमि का बारे में पूरी रिपोर्ट एनएचएआई को भेज दी गई है। स्वीकृति मिलने के बाद भूमि की खरीद शुरू कर दी जाएगी। मांझीघाट पर जयप्रभा सेतु से सटे एक और टू लेन का पुल बनाया जाएगा। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के लिए भूमि अधिग्रहण और कंस्ट्रक्शन पर पांच हजार करोड़ रुपये का खर्च आएगा। विभाग की ओर से मार्च 2022 से पहले भूमि की खरीद पूरा करने का दावा किया गया है। अप्रैल 2022 से ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य शुरू करने की बात कही गई है। तीन वर्ष में निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य है।
इन प्रमुख गांवों से निकलेगा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे
बलिया। सदर तहसील के शाहपुर, लकौरा, बढ़वलिया, हरदत्तपुर, टिकारी, बशरतपुर, हैबतपुर, खोरीपाकड़, सर्फुदीदनपुर, माल्देपुर, विजयीपुर, बनकटा, कंसपुर, मोहनछपरा, नगवां, भेलसर, भीमपट्टी, कछुवा खास, मुड़ाडीहस लाखपुर, बेलहरी, दुधैला, रघुनाथपुर, दिघार समेत 72 गांव सामिल हैं। बैरिया तहील के कंचनपुर, रामपुर, छेड़ीडीह, नकागांव, बलिहार, दयाछपार, दलपतपुर, जगदेवा, टेंगरहीं, सोनबरसा, इब्राहिमाबाद उपरवार, चांददीयर समेत 16 गांव शामिल हैं।
विज्ञापन

23.7 किमी लंबा होगा पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे
बलिया। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से लिंक करने के लिए 23.700 किमी लंबा लिंक एक्सप्रेस-वे भी बनाया जाएगा। इसका भी रूट तय हो गया है। ये ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे से बलिया का पाहतीखा से निकलेगा। एकौनी, शाहपुर, बढ़वलिया से गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद तहसील के शाहपुर, देवाजीत, पलिया, मानसपुर, खालीपुर, भरौली होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे में मिल जाएगा।
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के लिए गांव और भूमि की डिटेल सर्वे रिपोर्ट मिल गई है। जल्द इसका प्रशासन करा भूमि खरीद शुरू की जाएगी। मार्च 2022 से पूर्व भूमि खरीद का कार्य पूरा करने के बाद टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी। अप्रैल 2022 से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य शुरू होगा और तीन वर्ष में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। - पंकज पवार, परियोजना डायरेक्टर, एनएचएआई, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें