फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यापन में मिले 6616 अपात्र, नए 6318 लाभार्थियों को मिलेगा पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से वृद्धा पेंशन योजना के तहत 6318 नए लाभार्थियों का चयन किया गया है। इन्हें हर माह 500 रुपये पेंशन मिलेगी। हालांकि सत्यापन में 6616 लाभार्थी अपात्र मिले हैं, इनमें 6601 मृतक हैं। कुल 107065 लाभार्थियों का सत्यापन किया गया है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि पेंशनरों का हर साल सत्यापन कराया जाता है। सत्यापन में अपात्र मिले लाभार्थियों के स्थान पर नए लाभार्थियों का चयन किया गया है। योजना तहत पेंशनरों को एक साल में कुल चार किस्तों में पेंशन राशि का भुगतान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें