फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लाख के गहने समेत 60 हजार की नगदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के चौबेपुर में बंद पड़े मकान में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद दरवाजे को बंद करके छोड़ दिया गया था। इसकी जानकारी बृहस्पतिवार की दोपहर जब गृह स्वामी घर पर आये तब हुई। वह आलमारी व घरों का दरवाजा टूटा देखकर हत प्रभ रह गये। आनन फानन में ताखा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई। पीड़ित की माने तो चोरों ने करीब चार लाख के जेवरात व साठ हजार रुपया नगद चुरा लिया है।
विज्ञापन

गड़वार थाना के चौबेपुर गांव में स्वर्गीय अनिल सिंह का परिवार पटियाला रहता है, दो महीने पहले परिजन घर बंद करके चले गये। बृहस्पतिवार की दोपहर परिजन जब पटियाला से आये तो घर के हालात देखकर दंग रह गये। डिंकू सिंह व अंजित सिंह ने पुलिस को दी गयी। तहरीर में दो सोने की सिकड़ी, दो हार, सोने की चार चूड़ी व कीमती सामान तथा बक्से में रखा 60 हजार रूपया नगदी की चोरी का उल्लेख किया है। चोरी की घटना की जानकारी पर गांव वाले भी भौचक हैं तो कुछ चोरों के गांव मे एक सप्ताह पहले घूमने की चर्चाएं भी हो रही हैं। चोरी की घटना से परिजन सकते में है। इस बाबत गड़वार थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि बंद पड़े घर में चोरी होने की सूचना मिली है, जांच की जा रही है। वहीं संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें