बलिया। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के मरीजों के मिलने का क्रम जारी है। लेकिन दो दिनों से लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या में गिरावट आई है। सोमवार को आई रिपोर्ट में सोमवार को 30 लोग संक्रमित पाए गए है। जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 788 हो चुकी है। आज 77 लोग स्वस्थ हुए। वहीं अब तक कुल 495 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं एक्टिव केस की संख्या 288 है। सोमवार को 1706 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया।
इसकी जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि जनपद में कोरोना की तीसरी लहर जनपद में तेजी से पांव पसार रहा है। इसके रोकथाम के लिए जनपद में व्यापक स्तर पर टीमें लगातार सैंपलिंग लेेने का काम कर रही है। वहीं टीकाकरण भी युद्घ स्तर किया जा रहा है। सीएमओ ने जनपदवासियों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने तथा अपने नजदीकी केंद्र पर जाकर टीका लगाने का अपील किया है।