सहतवार। पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक बीरेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में शनिवार को बहुआरा गांव के पास से हत्या में आरोपी वांछित अभियुक्त रोहित तिवारी निवासी बहुआरा थाना सहतवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। वहीं अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा, एक कारतूस बरामद किया।
थानाध्यक्ष बीरेंद्र यादव ने बताया कि अभियुक्त जनवरी में ग्राम बहुआरा के लल्लन पांडेय की हत्या में नामजद है जो काफी दिनों से फरार चल रहा था। इसके साथ ही अभियुक्त के विरुद्घ गड़वार थाने में दर्ज मुकदमों में भी वांछित था। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार रुपया इनाम घोषित किया गया था।