फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 20 एकड़ उपजाऊ जमीन नदी में समाई, कई मकानों पर मंडरा रहा खतरा

विज्ञापन
बैरिया क्षेत्र के गोपालनगर टाड़ी गांव में मकान के बचे अवशेष भाग के साथ ही उपजाऊ भूमि का ठोकर मा - फोटो : 1
विज्ञापन
बैरिया। दियरांचल क्षेत्र में सरयू नदी से कटान जारी है। गोपाल नगर टाड़ी, गोपाल नगर सिवान, वशिष्ठ नगर, शिवाल मठिया, चाई छपरा और अधिसिझुआ से बकुलहा तक कटान तेज है। किसानों का कहना है कि प्रतिदिन औसतन 20 से 30 एकड़ जमीन सरयू नदी में समाहित हो रही है।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि यदि पूरे बरसात के मौसम में कटान की यही रफ्तार बनी रही तो सैकड़ों किसान भूमिहीन होकर मजदूरी करने को विवश हो जाएंगे। शनिवार को भी गोपाल नगर टाड़ी निवासी रामनाथ यादव का आशियाना सरयू नदी में समा गया। वहीं सर्वेश यादव, अनिल यादव, लालू यादव, भृगु यादव और उमेश यादव सहित आधा दर्जन परिवारों के मकान कटान के मुहाने पर पहुंच गए हैं, जो कभी भी नदी में समा सकते हैं। इसी क्रम में गणेश यादव, मुखराम यादव, बरमेश्वर यादव, तेज नारायण यादव, झलकू यादव, उदय यादव, रामनाथ यादव सहित एक दर्जन से अधिक किसानों की उपजाऊ भूमि शनिवार को नदी में समा गई। प्रभावित किसानों के अनुसार केवल शनिवार को ही करीब 20 एकड़ कृषि भूमि कटान की भेंट चढ़ गई।
कटान से प्रभावित ग्रामीणों का आरोप है कि शासन-प्रशासन और बाढ़ खंड के अधिकारी स्थिति से अवगत होने के बावजूद प्रभावी कदम नहीं उठा रहे हैं। इससे लोगों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें