फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में 184 वाहनों का हुआ चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में 24 सितंबर से सड़क सुरक्षा सप्ताह चल रहा है। परिवहन विभाग की ओर से यातायात जागरूकता वाहन भी संचालित किया गया है, ताकि लोगों को प्रचार-प्रसार के माध्यम से यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा सके। बावजूद नगर में जाम से मुक्ति नहीं मिल रही है। सड़क दुर्घटनाएं भी हो रही हैं।
विज्ञापन

यातायात विभाग के आकड़ों पर गौर किया जाए तो 25 व 26 सितंबर चले सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ई-चालान के माध्यम से पुलिस ने 184 वाहनों का चालान किया। जबकि 163500 रुपये समन शुल्क वसूला। इस बाबत सीओ सिटी एवं यातायात नोडल अधिकारी भूषण वर्मा ने बताया कि 24 सितंबर से सड़क सुरक्षा सप्ताह चलाया जा रहा है। जिसमें वाहन व बाइक चालकों को प्रचार प्रसार के अलावा स्कूलों में संगोष्ठी, पम्पलेट के माध्यम से जागृत किया गया और कार्रवाई भी की गई। बावजूद लोगों में अभी जागरूकता की कमी है। प्रत्येक व्यक्ति जब जागरूक होंगे और यातायात नियम का पालन करेंगे, तभी सड़क दुर्घटनाओं में कमी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें