क्षेत्र के सुलुई गांव में शनिवार की रात एक महिला शरीर में आग लगा ली। आनन फानन में परिजन उसे सीएचसी रसड़ा ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। पति की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के सुलुई गांव निवासी चंदा देवी (45) पत्नी गुलाब चंद गुप्ता ने घर में ही आग लगा ली। आसपास के लोग जब तक पहुंचते तब तक वह गम्भीर रूप से झुलस गई थी। गंभीर रूप से झुलसी महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पति गुलाब चंद ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पत्नी की एक वर्ष से मानसिक स्थिति सही नहीं थी। काफी दिनों से उसका इलाज करवाया जा रहा था, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। शनिवार की रात हम लोगों ने एक साथ भोजन किया उसके बाद वह घर के छत पर टहलने चली गई। इसी दौरान उसने अपने कपड़े में आग लगा ली। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर जांच कर रही है।