कोरोना महामारी के दौरान जनपद में विभिन्न थाना अंतर्गत महामारी एक्ट के तहत 1033 मुकदमे दर्ज किए गए थे। सरकार ने इसे वापस लेने का फरमान जारी किया गया है। इसकी सूची तैयार कर न्यायालय में सुपुर्द की जाएगी।
2019 से अब तक कोरोना की लहर आती व जाती रही। इस दौरान लापरवाही करने वालों के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने के लिए कानून बनाए गए और मुकदमा भी दर्ज किया गया। इसी क्रम में जनपद के 23 थाना अंतर्गत 2019 से लेकर अब तक कुल 1033 मुकदमे महामारी एक्ट के तहत दर्ज किए गए थे। सरकार ने अब लोगों पर से महामारी एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे को वापस लेने का फरमान जारी कर दिया है। इसकी सूची तैयार कर न्यायालय को भेजी जा रही है।