फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीफ की जांच के दायरे में आए 10 और शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। परिषदीय विद्यालयों में फर्जीवाड़ा कर नौकरी पाने के मामले में जांच कर रही एसटीएफ के दायरे में 10 और शिक्षक आ गए हैं। एसटीफ की ओर से सूची महानिदेशक भेजने पर महानिदेशालय ने बीएसए को पत्र भेज उक्त 10 शिक्षकों कोशैक्षिक दस्तावेजों और नियुक्ति संबधित प्रपत्रों को तलब किया गया है। एसटीएफ की नई सूची से शिक्षकों में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में कूट रचना के आधार पर नौकरी करने वाले शिक्षक एसटीएफ के रडार पर हैं। जनपद में पहले ही एसटीएफ की ओर से 11 ऐसे शिक्षकों की सूची जारी की गई थी जिनके नाम से दो-दो शिक्षक विभिन्न जनपदों में कार्यरत थे। साथ 14 ऐसे शिक्षकों की सूची जारी की गई थी जिनके पैन नंबर में गड़बड़ी पाई गई थी। उक्त प्रकरणों में अभी जांच और कार्रवाई प्रचलित हैं। इसी बीच शासन की परिषदीय विद्यालयों में फर्जीवाड़ा कर नौकरी पाने वाले प्रदेश के 35 शिक्षकों की सूची और जारी हुई है। इसमें बलिया जनपद के 10 शिक्षक शामिल हैं। महानिदेशक स्कूल शिक्षा लखनऊ ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेज कर विद्यालयों में तैनात फर्जी शिक्षकों का शैक्षिक दस्तावेजों एवं नियुक्ति संबधित प्रपत्रों को शीघ्र एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। पत्र में बलिया जनपद के अलग अलग शिक्षा क्षेत्रों के 10 उच्च प्राथमिक व प्राथमिक विद्यालयों मे कार्यरत प्रधानाध्यापकों, सहायक अध्यापकों एवं शिक्षामित्रों के नाम शामिल हैं। महानिदेशक स्कूल शिक्षा का पत्र मिलते ही महकमे में खलबली मच गई है। बीएसए ने इसके लिए सभी बीईओ बांसडीह, मनियर, चिलकहर, नगरा, हनुमानगंज को पत्र जारी किया है। उक्त दस्तावेजों को स्पीडपोस्ट के माध्यम से संबंधित अधिकारी को भेजने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि उक्त शिक्षकों का यदि मानव संपदा पोर्टल पर अभिलेख सत्यापित नहीं पाया जाए तो उनको वेतन अविलंब बाधित कर दिया जाए। साथ ही उनका अंक पत्र प्राप्त कर अवगत कराएं। एसटीएफ का पत्र मिलते ही विभाग में हड़कंप मचा है। अधिकारी, कर्मचारी दस्तावेज खंगालने में जुटे हैं।
एसटीएफ का पत्र मिलते ही खंड शिक्षा अधिकारियों को 10 शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र और सेवा पंजिका को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। बीईओ के पास शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र होते हैं। वहीं, मानव संपदा पर यदि उक्त शिक्षकों का अभिलेख सत्यापित नहीं पाया गया तो उनका वेतन तत्काल बाधित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवनरायन सिंह, बीएसए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें