फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तेजवापुर (बहराइच)। बहराइच-सीतापुर राजमार्ग पर रविवार की सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

बहराइच-सीतापुर राजमार्ग पर कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चेतरा के समीप रविवार की सुबह एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवकों की पहचान अरविंद वर्मा पुत्र अमर सिंह व दिनेश पुत्र कामता प्रसाद निवासी कोडलवा थाना मोहम्मदपुर खाला, जनपद बाराबंकी के रूप में हुई। राहगीरों की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बेड़नापुर चौकी इंचार्ज विनय मौर्या ने बताया कि मृतक युवकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें