खुटेहना के पंडित अशोक मिश्रा स्मारक डिग्री कालेज में आयोजित अमृत महोत्सव में आरती करते पदाधिकार
- फोटो : BAHRAICH
खुटेहना (बहराइच)। देश को आजादी दिलाने में अपनी जान न्योछावर करने वाले कई सच्चे देश भक्तों को पूरी तरह भुला दिया गया। उन्हें इतिहास में कोई जगह तक न दिए जाने से वह पूरी तरह गुमनामी में रहे।
अमर शहीद बलिदानी चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, राजगुरु सहित तमाम ऐसे नाम हैं जिनका नाम आजादी के इतिहास में स्वर्णाच्छरों में दर्ज होना चाहिए था, पर इतिहास से छेड़खानी करने वालों ने ऐसा नहीं होने दिया। यह आरोप गोंडा से आए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक सुरजीत ने लगाया। वह सोमवार को पं. अशोक मिश्रा स्मारक डिग्री कॉलेज में अमृत महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में हिस्सेदारी कर रहे थे।
कार्यक्रम में पहुंचे आगंतुकों का स्वागत वरिष्ठ बीजेपी नेता एवं जिला पंचायत सदस्य दद्न प्रसाद मिश्रा ने किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत गीत भी गाए। विभाग प्रचारक ने इस मौके पर राष्ट्रपति से सम्मान प्राप्त करने वाले कॉलेज के बलदेव पांडेय को शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में सह संयोजक धर्मेंद्र, दिलीप, कमलेश, विनय और विनय मौजूद रहे।