फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकांटेंट के घर से चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। बीती रात चोरों ने कस्बा स्थित एक मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस कर्मियों ने फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच टीम बनाने की बात कही है।
विज्ञापन

जिला कोषागार में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत प्रदीप कुमार श्रीवास्तव का मकान नानपारा के मोहल्ला पुरानी बाजार में है। प्रदीप अपने परिवार समेत एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने रविवार की रात जनपद बाराबंकी गए थे। मकान के मुख्य द्वार पर ताला जड़ा हुआ था। सोमवार की सुबह आसपास के लोगों ने मुख्य द्वार का ताला टूटा देख प्रदीप को इसकी सूचना दी।
प्रदीप जब परिवार सहित वापस घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि चोरों ने अलमारी में रखा सोने का हार व कंगन समेत लगभग सात लाख रुपये कीमत के जेवर व 2500 रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। घटना की सूचना पाकर पुलिस कर्मी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के लोगों से भी जानकारी प्राप्त की। क्षेत्राधिकारी डॉ. जंग बहादुर यादव ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। चोरी के खुलासे के लिए शीघ्र ही टीमें गठित की जाएंगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें