फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद किसानों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सपा का प्रतिनिधि मंडल जिले के बंजारनटांडा व मोहरनिया गांव पंहुचा। यहां प्रतिनिधि मंडल ने लखीमपुर कांड में शहीद हुए किसानों को श्रद्धासुमन अर्पित कर किसान पंचायत का आयोजन किया।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर सपा के जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव व पूर्व विधायक दिलीप वर्मा की अगुवाई में सपा का प्रतिनिधि मंडल चार नवंबर को लखीमपुर कांड में शहीद हुए किसानों के घर बंजारन टांडा व मोहरनिया गांव पंहुचे। यहां प्रतिनिधि मंडल ने मृतक किसान दलजीत सिंह व गुरविंदर सिंह के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर किसानों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए किसान स्मृति दिवस मनाया। इस मौके पर सपा की ओर से आयोजित किसान पंचायत को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष यादव ने कहा कि भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के चलते आज देश का किसान पूरी तरह बर्बाद हो गया है। हालात यह हो गए हैं कि डीजल सौ के पार चला गया है। खाद के दाम 265 रुपये बोरी हो गए हैं। जबकि बोरी से पांच किलो की खाद भी कम कर दी गई है। सिंचाई व जुताई मंहगी होने से किसानों को अपनी फसल की उपज का दाम तक नहीं मिल पा रहा है।
जिलाध्यक्ष यादव ने कहा कि कृषि कानून के खिलाफ किसान खुली छत के नीचे बैठकर आंदोलन कर रहें हैं। आंदोलन के दौरान अभी तक 755 किसानों की मौत हो चुकीं है। अभी हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री के बेटे के वाहन ने किसानों के काफिले पर हमला कर कई लोगों को बेहरमी से कुचल दिया गया। जिसमें कई किसानों की मौत हो गई। महंगाई से देश व प्रदेश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। लेकिन केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार मामले में चुप्पी साधे हुए है। पूर्व विधायक वर्मा ने किसानों का आह्वान करते हुए कहा कि सभी आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ कर किसानों की शहादत का बदला लें। इस मौके पर रामजी यादव, जिलाजीत सिंह, कन्हैया लाल लोधी, लालमुनि महाराज, मिरधारी लाल लोधी, ओमकार जायसवाल, राजेंद्र यादव, परशुराम कश्यप, मो. असलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें