फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के शोषित वंचित लोगों को न्याय दिलाना मौर्य परिषद का मुख्य उद्देश्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के बंजारी मोड़ स्थित एक हॉल में प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद अखंड भारत के तत्वाधान में जिला स्तरीय मौर्य, शाक्य, सैनी, कुशवाहा महासम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश कुमार मौर्य व विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार मौय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आशीष कुमार मौर्य व संचालन पवन कुमार मौर्य ने किया।
विज्ञापन

सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश कुमार मौर्य ने कहा कि हमारे समाज का शोषण हो रहा है। हमारे समाज के बेटियों के साथ हत्या व बलात्कार जैसी घटनाएं घट रही है। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार से मांग है कि लखनऊ में सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य व सम्राट अशोक महान की विशालकाय प्रतिमा को स्थापित करवाई जाए।
सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य व सम्राट अशोक महान की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अगर मांग नहीं मानी जाती है तो चुनाव का मौर्य परिषद पूर्ण रूप से बहिष्कार करेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम से पहले पंचशील यात्रा चांदपुरा, छावनी चौराहा, अग्रसेन चौक, डिगिहा तिराहा, गुरुनानक चौराहा, पानीटंकी, डीएम चौराहा, केडीसी होते हुए बंजारी मोड़ पर आकर समाप्त हुई। जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।
इस मौके पर प्रदेश मंत्री स्वामीनाथ मौर्य, प्रदेश महामंत्री नंद किशोर मौर्य, प्रदेश प्रवक्ता सीमा कुशवाहा, देवी पाटन मंडल अध्यक्ष अजय मौर्य, मंडल प्रभारी संतोष कुमार मौर्य, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मंजू मौर्य, जिला सलाहकार जीवन लाल मौर्य, दिलीप मौर्य, डॉ. पवन मौर्य, लोकेश मौर्य, मनीष मौर्य, मनीराम मौर्य, डॉ. सोमनाथ मौर्य, रामअवध सिंह कुशवाहा, डॉ. अखिलेश कुमार मौर्य, ललिता मौर्या, संजना मौर्या, सरिता मौर्य समेत अन्य मौर्य समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें