फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भीक व निष्पक्ष होकर निभाएं निर्वाचन चुनाव में अपनी जिम्मेंदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। चुनाव को देखते हुए जिले में स्टेटिक सर्विलांस टीम, फ्लाईंग स्क्वॉयड, लेखा टीम, मीडिया मॉनीटरिंग व सर्टिफिकेशन टीम, वीडियो निगरानी, वीडियो अवलोकन टीम व सहायक व्यय प्रेक्षकों की टीम गठित की गई है। डीएम की अध्यक्षता में इन टीमों को किसान पीजी कॉलेज में प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के लिए गठित की गईं सभी टीमें अपनी-अपनी जिम्मेदारियों के लिए जवाबदेह हैं। इसलिए सभी को पूरी गंभीरता के साथ निर्वाचन के कार्य को टीम भावना के साथ संपन्न कराना होगा।
डीएम ने सभी टीमों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि सभी टीमें क्षेत्र में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराएं और उनके द्वारा किये गये कार्य जमीन पर दिखाई दें। डीएम ने सभी टीमों को यह भी निर्देश दिया कि निष्पक्ष व निर्भीक होकर निर्वाचन संबंधी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।
विज्ञापन

निर्वाचन की घोषणा होते ही सभी अधिकारी व कर्मचारी भारत निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधि के तौर पर कार्य करते हुए अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। इस मौके पर एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार, प्रभारी अधिकारी निर्वाचन व्यय (नोडल अधिकारी) व्यय अनुवीक्षण टीम वरिष्ठ कोषाधिकारी अशोक कुमार प्रजापति, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें