फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब से 12 घंटे बाद मिला बालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गायघाट (बहराइच)। तालाब में नहाने गए बालक का मगरमच्छ द्वारा निवाला बनाए जाने के 12 घंटे बाद शव मिला। बालक का शव काफी मशक्त के बाद गोताखोरों ने बरामद किया। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव बरामद होने के बाद वन विभाग की टीम ने तालाब से दो मगरमच्छ को पकड़ा है। पकड़े गए मगरमच्छ को वन विभाग की टीम अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

मोतीपुर थाना क्षेत्र के गूढ़ गांव निवासी मुंशी का आठ वर्षीय पुत्र महेश शनिवार को गांव के दो अन्य बच्चों के तालाब में नहाने गया था। नहाते समय मगरमच्छ ने बालक को अपना निवाला बना लिया था। साथ में नहा रहे अन्य दो साथी चिल्लाते हुए घर जाकर सूचना दी थी। सूचना पर वन विभाग व पुलिस बल मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने बालक के शव को ढूंढ़ने के लिए गोताखोर को लगाया। लगभग 12 घंटे बाद गोताखोरों की कड़ी मशक्त के बाद बालक का शव बरामद हुआ। मोतीपुर थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
शव न मिलने पर परिजनों ने लगाया था जाम
मगरमच्छ के हमले के बाद बालक का शव न मिलने पर परिवारीजन व ग्रामीण आक्रोशित हो उठे थे। शनिवार की देर शाम सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था। काफी समझाने के बाद परिजन व ग्रामीण शांत हुए थे। प्रदर्शन के चलते तीन किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन

तालाब में मौजूद थे दो मगरमच्छ
बालक का शव तालाब से बरामद कर लिया गया है। गोताखोरों की मदद से शव बरामद हुआ है। शव पर कोई ऐसे निशान नहीं पाए गए है। जिससे कुछ स्पष्ट कहा जा सकेे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तालाब से वन विभाग की टीम ने दो मगरमच्छ को रेस्क्यू करके निकाला है। -आकाशदीप बधावन, डीएफओ कतर्नियाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें