फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन सख्त, डिप्टी सीएम ने तलब की रिपोर्ट

विज्ञापन
डिप्टी सीएम द्वारा ट्वीट की खबर- अमर उजाला के माई सिटी में प्रकाशन के बाद डिप्टी सीएम द्वारा किया ? - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। जिले में स्वास्थ्य विभाग घुटने के बल रेंग रहा है। हुक्मरानों की हरकतों से शासन भी परेशान है। आलम यह है कि सूबे के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने संज्ञान लेकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दो ट्वीट करके एवं कार्यालयी माध्यम से दो निर्देश दिए हैं। जिसमें से एक बरसात के पानी में भीग रहे शव का वीडियो वायरल होने का मामला है, जबकि दूसरा अमर उजाला के माई सिटी में छपी खबर पर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और मुख्य चिकित्साधिकारी से एक सप्ताह में रिपोर्ट तलब किया है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि आठ मई 2022 को अमर उजाला ने अपने माई सिटी में 296 उपस्वास्थ्य केंद्रों पर लटक रहे ताले शीर्षक से खबर प्रकाशित की है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में खुले उपस्वास्थ्य केंद्रों की समस्याओं का जिक्र है। इन केंद्रों पर एएनएम की तैनाती नहीं होने के कारण महिलाओं को जिला अस्पताल या फिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जाना पड़ता है, जबकि इन उपस्वास्थ्य केंद्रों पर सरकार का लाखों रुपये हर महीने खर्च होता है।
डिप्टी सीएम ने इस प्रकरण पर सीएमओ से रिपोर्ट मांगी है। जबकि दूसरा मामला सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो से संबंधित है। वीडियो में दिखाई पड़ रहा है कि मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन वार्ड के बगल में स्ट्रेचर पर एक शव पड़ा हुआ है। बरसात हो रही है और पानी की बूंदें उस शव पर पड़ रही हैं। दो मवेशी बरसात के पानी से बचने के लिए स्ट्रेचर के पास ही सहारा ले रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से रिपोर्ट तलब की है। इस संबंध में डिप्टी सीएम द्वारा किए गए ट्वीट से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप भी मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें