फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरकर शिक्षिका घायल, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
खैरीघाट (बहराइच)। थाना क्षेत्र स्थित रामप्यारे शिवशंकर इंटर कॉलेज में अध्यापन के लिए सोमवार को एक शिक्षिका अपने पिता के साथ बाइक से जा रही थी। इमामगंज नहर के पास बाइक का संतुलन बिगड़ने से शिक्षिका गिरकर घायल हो गई। स्थानीय लोगों व अन्य शिक्षकों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

रामप्यारे शिवशंकर इंटर कॉलेज में तैनात शिक्षिका दीप्ति सिंह अपने पिता के साथ सोमवार की सुबह विद्यालय जा रही थी। इमामगंज नजर के समीप पहुंचते ही बाइक असंतुलित हो गई। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल विद्यालय के अन्य शिक्षकों को दी। विद्यालय से मौके पर पहुंचे शिक्षकों ने स्थानीय लोगों की मदद से शिक्षिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने शिक्षिका की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। शिक्षिका को सिर, मुंह व नाक में गंभीर चोटें आई हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें