फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला छात्र का शव

Wed, 16 Apr 2025 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
कृष्ण कुमार की फाइल फोटो। 
विज्ञापन
हुजूरपुर (बहराइच)। भुजइनपुरवा निवासी कृष्ण कुमार उर्फ किशन (20) का शव सोमवार की रात संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला। घटना के समय मृतक के मां-बाप दवा लेने बहराइच गए थे। कृष्ण कुमार इंटर का छात्र था। आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

हुजूरपुर थाना क्षेत्र के भुजइनपुरवा निवासी रंजीत कुमार ने बताया कि सोमवार को वह दवा लेने के लिए बहराइच गए थे। इस दौरान उनका पुत्र कृष्ण कुमार घर पर अकेला था। घर पहुंचने पर जब दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया गया तो वह नहीं खोला गया। किसी अनहोनी की आशंका के साथ परिजन दरवाजा तोड़ कर अंदर दाखिल हुए तो पुत्र का शव फंदे से झूलता मिला। बताया कि कृष्ण कुमार का पैर जमीन को छू रहा था।
हुजूरपुर थाना प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है। घटना से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तय होगी। फिलहाल परिजनों की तरफ से इस मामले को लेकर कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें