फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सपा ने रघनाथपुर में लगाई चौपाल

Fri, 16 Feb 2024 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सपा की ओर से बृहस्पतिवार को मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के रघनाथपुर गांव में पीडीए पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के संदेश से अवगत कराते हुए लोकसभा चुनाव पूरी तैयारी से लड़ने का संदेश दिया।
विज्ञापन

मिहींपुरवा तहसील के रघुनाथपुर गांव में पार्टी के जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सपा बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार जाटव रहे। उन्होंने कहा कि पीडीए कार्यक्रम प्रदेश के दलित, पिछड़े व अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों का सम्मान बचाने व उनके हक की आवाज उठाने के लिए चलाया जा रहा है। कार्यक्रम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष जफरउल्ला खां बंटी, जिला उपाध्यक्ष रामजी यादव, पूर्व विधायक रमेश गौतम व अलगू प्रसाद ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जिला महासचिव सुनील निषाद, महिला सभा की जिलाध्यक्ष मनुदेवी, रेखा राव, पेशकार राव, सुनील यादव, अयोध्या प्रसाद सोनी, कृपाराम यादव व राजेश विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें