फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता के लिए जवानों ने लगाई दौड़

विज्ञापन
अगैया में एसएसबी द्वारा रन फॉर युनिटी दौड़ में प्रतिभाग करते जवान। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच) अगैय्या चौराहा स्थित एसएसबी मुख्यालय पर रविवार को कार्यवाहक कमांडेंट प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में एसएसबी 42वीं वाहिनी के जवानों ने राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में दौड़ का आयोजन किया। तत्पश्चात जवानों द्वारा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यवाहक कमांडेंट ने जवानों को एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती है। उन्होंने 560 रियासतों को भारत संघ में एकीकृत करने में अहम भुमिका निभाई थी तथा राष्ट्र को एकजुट किया था। इस मौके पर निरीक्षक अजय कुमार, निरीक्षक अवनीश मालिक, निरीक्षक आरिफ, उप निरीक्षक अमित कुमार के साथ सभी अधीनस्थ अधिकारी एवं सभी जवान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें