फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के कोविड पीआईसीयू में लगाया गया छह वेंटीलेटर

विज्ञापन
बहराइच के जिला अस्तपताल में लायी गई वेन्टीलेटर मशीन। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग के कोविड पीआईसीयू में छह वेंटीलेटर लगाए गए हैं। वेंटीलेटर की खरीद शासन से नामित कंपनी सीलर की ओर से की गई है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री केयर फंड से आए नौ वेंटीलेटर को भी स्थापित किया गया है। जबकि पुराने वेंटीलेटर को हटा दिया गया है। इससे बाल रोग विभाग में मासूमों का इलाज बेहतर हो सकेगा। अब मेडिकल कॉलेज में कुल 109 वेंटीलेटर हो गए हैं।
विज्ञापन

कोराना की तीसरी लहर को देखते हुए अस्पतालों में व्यवस्थाएं सुचारु की जा रही हैं। मेडिकल कालेज से संबद्ध महर्षि बालार्क जिला अस्पताल के बाल रोग विभाग में कोविड पीआईसीयू में छह वेंटीलेटर स्थापित किए गए हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल के साहनी ने बताया कि शासन ने वेंटीलेटर खरीद के लिए सीलर कंपनी को नामित किया था। शासन के निर्देश पर नामित कंपनी से वेंटीलेटर की खरीद की गई है। वेंटीलेटर जिला मुख्यालय तीन दिन पूर्व पहुंचे हैं। जिसे कोविड पीआईसीयू में स्थापित कर दिया गया है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में नौ और वेंटीलेटर लगाए गए हैं। सीएमएस डॉ. ओपी पांडेय ने बताया कि प्रधानमंत्री केयर फंड से पूर्व में लगाए गए वेंटीलेटर खराब हो गए हैं। जिसे हटाकर पीएम केयर फंड से आए नौ वेंटीलेटर को स्थापित किया गया है। ऐसे में कोरोना की तीसरी लहर आने पर इलाज में मासूम रोगियों को सहूलियत मिल सकेगी।
पांच वर्ष की वारंटी में 12 लाख में हुई खरीद
मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. राहुल ने बताया कि शासन द्वारा नामित कंपनी से लगभग 12 लाख रुपये में छह वेंटीलेटर की खरीद हुई है। सभी वेंटीलेटर की पांच साल की वारंटी भी है। ऐसे में प्रयोग करते समय खराब होने पर उसी रुपये में सही किया जा सकेगा।
विज्ञापन

आठ वर्ष से चल रहे वेंटीलेटर
मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. ओपी पांडेय ने बताया कि प्रधानमंत्री केयर फंड से आठ वर्ष पूर्व में वेंटीलेटर आया था। अस्पताल के नौ वेंटीलेटर काफी खराब हो गए थे। जिसे बदलकर नया लगा दिया गया है। सभी वेंटीलेटर प्रधानमंत्री केयर फंड से लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें