फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल रोग विभाग की ओपीडी में पहुंचे 220 मासूम, सात भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में शनिवार को चिकित्सकों की टीम ने 220 मासूम रोगियों की ओपीडी की। इनमें सात रोगियों की हालत में सुधार न होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है।
विज्ञापन

तराई में बदल रहा मौसम संक्रामक रोगों का वाहक बन रहा है। बुखार, डायरिया, सर्दी, जुकाम के रोगी अस्पताल में पहुंच रहे हैं। महर्षि बालार्क जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में शनिवार को चिकित्सकों की टीम ने 220 मासूम रोगियों की ओपीडी की। इनमें सात रोगियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। सीएमएस डॉ. ओपी पांडेय ने बताया कि बाल रोग विभाग के पीआईसीयू और जनरल वार्ड फुल हैं। चिकित्सकों की देखरेख में मासूम रोगियों का इलाज किया जा रहा है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एहतिशाम अली ने बताया कि परिवार के लोग मासूम बच्चों को सर्दी-गर्मी से बचाएं। बुखार आने पर चिकित्सकों से इलाज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें