फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का ताला तोड़कर छह लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रिसिया (बहराइच)। राजेंद्रनगर मोहल्ले में बीसी संचालक का रूपये से भरा बैग उचक्का लेकर फरार हो गया। बैग ले जाते देख बीसी संचालक ने शोर मचाया, लेकिन जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक वह फरार हो गया। घटना की सूचना पर एएसपी नगर, सीओ पयागपुर व थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच कर पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के नव्वागढ़ी मोहल्ला निवासी अवनेंद्र यादव पुत्र जगराज यादव रिसिया में बीसी का संचालन करते हैं। वह मुख्यालय से बेंक से दो लाख 79 हजार रुपये से भरा बैग व लैपटॉप लेकर बीसी सेेंटर पहुंचे थे। आरोप है कि बैग को बगल की दुकान के बाहर तख्त पर रखकर दुकान खोला। झाड़ू लगाने के बाद जब बैग उठाने पहुंचे तो देखा कि बैग गायब है। तभी बीसी संचालक की नजर एक बाइक सवार पर पड़ी। देखा कि वह बैग लेकर भाग रहा है। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए, लेकिन तब तक वह फरार हो चुका था।
पीड़ित की सूचना पर एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह, सीओ पयागपुर केपी सिंह व रिसिया थानाध्यक्ष रमाशंकर यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने खंगाला। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही घटना का राजफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें