नवाबगंज (बहराइच)। पांडोहिया गांव में रंजिश को लेकर दबंगों ने एक महिला की लात घूंसों से की पिटाई कर दी। गांव के ग्रामीण जब दौड़े तो दबंगों ने महिला को बेहोशी हालत में छोड़कर भाग गए। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। परिवारीजनों ने थाने पर घटना की सूचना दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पांडोहिया निवासी जुबेदा बेगम पत्नी जुनैद अहमद सोमवार की सुबह अपने घर का काम कर रही थी। आरोप है कि तभी गांव के कुछ दबंग पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी करने लगे। महिला ने विरोध किया तो दबंगों ने लात-घूसों से पिटाई करनी शुरू कर दी। चीख-पुकार सुन आसपास के ग्रामीण बचाने दौड़े तो दबंग फरार हो गए।
बेहोशी हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के देवर जुनैद ने तीन नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। नानपारा सीओ जंग बहादुर यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। महिला को न्याय मिलेगा।