बहराइच। जिले के सात अपराधियों को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया गया है। इसके अलावा 10 व्यक्तियों को छह माह तक हर महीने संबंधित थाने में उपस्थिति दर्ज कराने का आदेश दिया गया है।
इस संबंध में डीएम मोनिका रानी की ओर से जारी आदेश के अनुसार स्पईडीहा के ग्राम अधीनगांव निवासी संदी, बरगदहा चिलबिला निवासी उत्तम व परमपुर निवासी राकेश कुमार मिश्रा, मोतीपुर के ग्राम टेपरा गोपिया निवासी उमेश, मुर्तिहा के हरखापुर निवासी सूरज शुक्ल, अमृतपुर पुरैना निवासी पवन कुमार व हुज़ूरपुर के कामतापुरवा शेखापुर निवासी बापू को छह माह के जिला बदर किया गया है।
शहर के ब्राम्हणीपुरवा निवासी किशन पांडेय व आकाश रंजन, रिसिया के ग्राम बड़ियनपुरवा गोकुलपुर निवासी चन्द्रपाल, देवीपुरा रिसिया निवासी नसीर, रामगांव के नईबस्ती नेवादा निवासी सहीम, रूपईडीहा के खन्नापुरवा निवासी गंगू, तुलसीपुर के बंशी, परगहवा के इसरार व चांद बाबू व रानीपुर के मोगलहा निवासी इमरान को थाने में उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं। (संवाद)