फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोशन होंगे ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र

विज्ञापन
शिवपुर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य भवन। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। ग्रामीण क्षेत्र में स्थित स्वास्थ्य केंद्रों में अंधेरा दूर करने के लिए अभिज्ञा फाउंडेशन और सोलर विलेज प्रोजेक्ट की ओर से सोलर रूफटॉप दिया जाएगा। सोलर पैनल से 10 स्वास्थ्य केंद्रों में उजाला फैलेगा। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों को लाभ होगा। साथ ही बिजली की व्यवस्था से अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को अंधेरा से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल बनवा दिए गए हैं। अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मियों को तैनात किया गया है। जहां पर सभी का इलाज होता है। लेकिन सभी अस्पतालों में बिजली जाने पर अंधेरा छा जाता है। इन्वर्टर भी एक से दो घंटे में धोखा दे देता है। कुछ यही हाल नानपारा तहसील क्षेत्र में संचालित कई स्वास्थ्य केंद्रों में बिजली व्यवस्था का है। बिजली जाने पर अस्पतालों में अंधेरा छा जाता है। अंधेरे में मरीजों का इलाज करने में स्वास्थ्य कर्मियों को समस्या होती है।
इसको देखते हुए अभिज्ञा फाउंडेशन और सोलर विलेज प्रोजेक्ट की ओर से नानपारा तहसील के 10 स्वास्थ्य केंद्रों को चयनित किया गया है। इन स्वास्थ्य केंद्रों में सोलर रूफटॉप लगवाया जाएगा। अभिज्ञा फाउंडेशन के संस्थापक भारतेंदु त्रिवेदी ने बताया कि फाउंडेशन और सोलर विलेज प्रोजेक्ट सरकारी और निजी अस्पतालों का चयन कर रहा है। नानपारा में प्राईवेट अस्पताल समेत 10 केंद्रों में पैनल लगवाया जाएगा। जिससे अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ स्वास्थ्य कर्मियों को अंधेरे का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर भी रहेगा जगमग
बिजली जाते ही अस्पताल परिसर में अंधेरा छा जाता है। ऐसे में अभिज्ञा फाउंडेशन की ओर से सोलर रूफटॉप लगवाए जाने से अंधेरा दूर हो जाएगा। शाम होते ही बल्ब जल जाएंगे। अस्पताल परिसर में उजाला हो जाएगा। पूरा परिसर उजाले से जगमग हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें