फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप ने बच्ची को रौंदा

Thu, 23 Feb 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली नानपारा क्षेत्र में बुधवार की देर शाम एक पिकअप ने मासूम को रौंद दिया। वहीं एक अन्य हादसे में पूर्व ग्राम प्रधान समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से पूर्व प्रधान को डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है। 
विज्ञापन


कोतवाली नानपारा अंतर्गत जगीर इटहा गांव निवासी नीलम (7) पुत्री जियालाल चौहान बुधवार की देर शाम घर के सामने स्थित दुकान पर सामान लेने जा रही थी। इसी दौरान आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने उसे रौंद दिया। मौके पर ही नीलम की मौत हो गई।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक गुड्डू को हिरासत में ले लिया है। उधर रानीपुर रत्तापुर गांव निवासी पूर्व प्रधान पुत्तन सिंह (50) व रुपईडीहा के गंगापुर निवासी नीतीश कुमार पांडेय (40) बाइक से नवाबगंज में एक राजनीतिक दल के प्रचार में गए थे। वापस लौटते समय नानपारा-नवाबगंज मार्ग पर मासूपुर गांव के निकट बाइक चला रहे पूर्व प्रधान पुत्तन की आंख में कीड़ा चला गया।
विज्ञापन


इससे बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। बाइक सवार दोनों लोग काफी दूर तक घिसटते चले गए। आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने पुत्तन की हालत गंभीर देखकर उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें