फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप्रदायिकता का माहौल बनाना चाहती है भाजपा

Thu, 23 Feb 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करतीं मायावती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्मशान व कब्रिस्तान का सहारा लेकर घिनौनी राजनीति कर रहे हैं। यह बात बसपा प्रमुख मायावती ने टिकोरामोड़ के पास स्थित सहारा मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में सांप्रदायिकता का माहौल बनाना चाहती है। सपा गुंडों व भू-माफिया की सरकार है। जनता को सावधान रहना होगा।
विज्ञापन


सहारा ग्राउंड पर निर्धारित समय से करीब तीन घंटे देर से पहुंचीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि प्रदेश में असुरक्षा का माहौल व्याप्त है। सांप्रदायिक वारदातें, चोरी, डकैती, जमीनों पर कब्जा करने, महिला उत्पीड़न आदि की घटनाएं बढ़ीं हैं। विकास कार्य अधूरे हैं।

बसपा सुप्रीमो ने मुस्लिम समाज पर डोरे डालते हुए कहा कि समाज का जो भी वर्ग सपा को वोट देता आ रहा है। वह मौजूदा हालात को देखते हुए वोट बर्बाद न करें। उन्होंने कहा कि मुस्लिम वोटों के विभाजन से भाजपा को फायदा होगा। क्योंकि दलित वोट बसपा के पक्ष में एकजुट है और अगर मुस्लिम भी बसपा को वोट देंगे, तो निश्चित ही प्रदेश में बसपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी।
विज्ञापन


मायावती ने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी काफी लोक लुभावने वादे कर देश की सत्ता पर काबिज हुए थे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अब घटिया व घिनौनी राजनीति पर उतर आए हैं। इसलिए वह श्मशान व कब्रिस्तान की बात करने लगे हैं। नोटबंदी पर मायावती ने कहा कि यह फैसला जनता को गुमराह करने के लिए बिना तैयारी के किया गया। इससे सिर्फ गरीब जनता ही परेशान हुई है।

उन्होंने कहा कि नोटबंदी का फैसला विधानसभा चुनाव में जनता का ध्यान बांटने के लिए लिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरक्षण को समाप्त करने का आरोप लगाया। कहा कि आरएसएस के इशारे पर आरक्षण समाप्त करने की तैयारी चल रही है। मायावती ने रोहित बेमुला कांड का हवाला देते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर इस तरह की घटनाओं में इजाफा हो जाएगा।

उन्होंने दलितों को सचेत करते हुए कहा कि कोई भी भाजपा के लोगों के बहकावे में न आए। कहा कि भाजपा गौरक्षा, लव जिहाद, तीन तलाक आदि मामलों को उठाकर देश में सांप्रदायिकता व अराजकता को बढ़ावा देना चाहती है। इसी के चलते सच्चर कमेटी की सिफारिशों को लागू नहीं किया जा रहा है। 

सभा के अंतिम दौर में मायावती ने जनता से कई लोक लुभावने वादे करते हुए कहा कि बसपा की सरकार बनने पर गरीबों के एक लाख तक के कर्ज माफ किए जाएंगे। प्राथमिक स्कूलों में बच्चों को बिस्कुट, अंडे, चना, केक, दूध आदि का वितरण होगा। गरीबों को सस्ता राशन व बिजली मिलगी। गरीब किसानों को खेती योेग्य भूमि पर पट्टा दिया जाएगा। सपा के शासनकाल में जितनी भी भूमि पर कब्जा कराए गए हैं। सभी को चिन्हित कर भूमि खाली कराकर भू माफिया पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें