फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज न मिलने पर विवाहिता की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (बहराइच)। केवलपुर गांव में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज न मिलने पर विवाहिता को जहर पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवाहिता की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

रामगांव थाना क्षेत्र के नरहर गोड़ गांव निवासी नकछेद खां ने अपनी 22 वर्षीय बेटी तरन्नुम का विवाह चार साल पहले नवाबगंज थाना क्षेत्र के केवलपुर गांव निवासी ननकऊ खां के बेटे कादिर खां के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद से विवाहिता के ससुरालीजन दहेज की मांग करने लगे। दहेज में दो बीघा खेत व अन्य सामान की मांग करते रहे। विवाहिता के मायके वालों का आरोप है कि दहेज की मांग न पूरी होने पर बेटी को प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि सोमवार की रात विवाहिता को मारने-पीटने के बाद जहरीला पदार्थ खिला दिया गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विवाहिता की मौत होने के बाद ससुरालीजन घर छोड़ कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंचकर मायके वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लएि भेज दिया। नवाबगंज थानाध्यक्ष रामसमुझ प्रभाकर ने बताया कि मृतका के भाई मुजीब की तहरीर पर पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें