नानपारा (बहराइच)। नगर की बदहाल विद्युत व्यवस्था को लेकर नागरिकों में विद्युत विभाग के प्रति रोष दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। विद्युत वितरण खंड नानपारा परिक्षेत्र के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही अघोषित विद्युत कटौती से आम नागरिक परेशान हैं। विद्युत सप्लाई सुचारु रूप से ना होने की वजह से पैथोलॉजी की जांच प्रक्रिया में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उमस भरी गर्मी की वजह से लोगों में डायरिया व अन्य बीमारियों बढ़ी है। जिसके चलते जांच के लिए भरी मात्रा में मरीज आ रहे हैं। लेकिन बिजली कटौती से जांच प्रभावित हो रही हैं जिससे मरीजों का उचित इलाज नहीं हो पा रहा है।
शासन के निर्देशों की विद्युत महकमा खुलेआम धज्जियां उड़ा रहा है। 24 घंटे की बिजली आपूर्ति के नाम पर मात्र 12 से 14 घंटे ही आपूर्ति दी जा रही है। रात में हो रही 5 से 6 घंटे की अघोषित कटौती से विद्युत उपभोक्ता सबसे ज्यादा त्रस्त हैं। ऐसा तब हो रहा है, जब रोजेदारों का रोजा चल रहा है और मुस्लिम समुदाय का प्रमुख पर्व ईद आने वाला है। वहीं वर्तमान में स्नातक के छात्रों की परीक्षा चल रही है, लेकिन रात में हो रही बिजली कटौती से छात्र अपनी पढ़ाई नही कर पा रहे हैं। वहीं विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारी रोस्टर के संबंध में कोई भी जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। उ
उमस भरी गरम से क्षेत्र में उल्टी, दस्त डायरिया जैसे मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। एसडीओ विद्युत विभाग आनंद सिंह से जब विद्युत कटौती के संबंध में बात की गई तो उन्होंने बताया कि विद्युत सप्लाई सुचारु रूप से देने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। लेकिन बाहर से हो रही कटौती की वजह से बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
पैथालॉजी की जांच प्रभावित
विद्युत सप्लाई सुचारु रूप से ना होने की वजह से पैथोलॉजी की जांच प्रक्रिया में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उमस भरी गर्मी की वजह से लोगों में डायरिया व अन्य बीमारियों बढ़ी है। जिसके चलते जांच के लिए भरी मात्रा में मरीज आ रहे हैं। लेकिन बिजली कटौती से जांच प्रभावित हो रही हैं और इसके चलते इलाज।-गगन श्रीवास्तव, पैथोलॉजी संचालक
फोन नहीं उठाते हैं बिजली कर्मी
एक ओर जहां नगर में हो रही बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं, तो वहीं इमरजेंसी के समय विद्युत विभाग के कर्मी फोन भी नहीं उठाते हैं। पाक रमजान का महीना चल रहा है, नमाज के लिए पानी की अत्यधिक आवश्यकता होती है। बिजली के ना होने की वजह से पानी नहीं मिल पाता है। जिससे लोगों में रोष है।-निजाम कादरी, अधिवक्ता
परीक्षार्थियों को हो रही परेशानी
विगत कुछ दिनों से नगर की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। बिजली विभाग का रोस्टर ध्वस्त हो गया है। जिसका सीधा प्रभाव परीक्षार्थियों पर पड़ रहा है। स्नातक की परीक्षाएं चल रही हैं। छात्र देर रात तक परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन रात में हो रही चार से पांच घंटे के लिए कट रही बिजली से तैयारी प्रभावित हो रही है। -सुरेश चंद्र मिश्रा, शिक्षक