फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की रखवाली कर रही किशोरी पर तेंदुए का हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। फकीरपुरी रमपुरवा गांव में बंदरों से फसलों की रखवाली कर रही किशोरी पर रविवार दोपहर तेंदुए ने हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े। सभी ने हांका लगाया। इस पर तेंदुआ जंगल की ओर गया। किशोरी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर उसे सीएचसी रेफर कर दिया गया है। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए वनकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट सेंक्चुरी क्षेत्र के निशानगाड़ा रेंज अंतर्गत फकीरपुरी रमपुरवा गांव निवासी रोशनी (16) पुत्री बाल कुमार रविवार को खेत में लगे फसल की रखवाली कर रही थी। तभी दोपहर में जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने किशोरी पर हमला कर दिया। किशोरी की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े। ग्रामीणों ने हांका लगाया। इस पर तेंदुआ जंगल की ओर गया। आसपास के लोगों की मदद से घायल किशोरी को पीएचसी आंबा पहुंचाकर भर्ती कराया गया।
यहां हालत गंभीर होने पर बालिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर रेफर कर दिया गया है। किशोरी के पिता बाल कुमार ने बताया कि बंदर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे थे। जिससे फसलों की रखवाली के लिए बेटी को खेत भेजा गया था। तेंदुए के हमले की सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई है। वन क्षेत्राधिकारी राधेश्याम ने बताया कि वनकर्मियों को मौके पर भेजा गया है। वनकर्मी गांव में गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें