फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा-चाची को फावड़े से काटकर मार डाला

विज्ञापन
पयागपुर थानाक्षेत्र में दंपत्ती की हत्या के बाद जमा भीड़। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। चंदवापुर गांव में भतीजों ने मामूली विवाद में चाचा और चाची को फावड़े से काटकर मार डाला। चाचा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चाची ने लखनऊ ले जाते समय दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ पयागपुर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैली हुई है।
विज्ञापन

पयागपुर थाना क्षेत्र के चंदवापुर गांव निवासी श्याम मनोहर (48) पुत्र रामलाल शनिवार की देर शाम अपने घर में खाना खा रहे थे। बताया जाता है कि इसी दौरान इनका भतीजा सुनील अपनी पत्नी को पानी गिरने पर गाली दे रहा था। इसका विरोध चाचा श्याम मनोहर ने किया। यह बात सुनील को नागवार गुजरी और वह अपने चाचा से बहस करने लगा। बात इतनी बढ़ गई कि सुनील के दो भाई और पिता भी आ गए। इसके बाद हाथापाई शुरू हो गई। आरोप है कि भतीजों ने फावड़े व लाठी-डंडे से पिटाई करना शुरू कर दिया। पति को पिटता देख पत्नी श्यामा देवी (41) भी बचाने दौड़ी।
आरोप है कि भतीजों ने फावड़े से हमला किया तो मौके पर चाचा श्याम मनोहर की मौत हो गई, जबकि चाची श्यामा देवी व नानबाबू (चचेरे भाई) गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने इलाज के लिए चाची को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में चाची ने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पयागपुर सीओ राजीव सिसौदिया व थानाध्यक्ष हरेंद्र मिश्र दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बेटे की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

परिवारीजन में मचा कोहराम
पयागपुर में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैली हुई है। श्याम मनोहर के तीन बेटे हैं। एक बेटा बाहर है, जबकि दो बेटे यहीं पर हैं। छोटे बेटे नानबाबू को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद से परिवारीजन में कोहराम मचा हुआ है तो परिवार सहमा भी है। सीओ ने गांव में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए है। जिससे डर का माहौल खत्म हो सके।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित
पयागपुर थाना क्षेत्र में हत्या का मामला सामने आया है। प्रकरण में तीन भाई व उनके पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा। गांव में पुलिस गश्त कर रही है। शांति व्यवस्था बनी हुई है। -अशोक कुमार, एएसपी ग्रामीण बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें