फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी का गला रेता

Wed, 28 Jun 2017 11:20 PM IST
श्रावस्ती/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मपुर बेलकर गांव में मंगलवार देर रात प्रेम प्रसंग में बाधक बनी पत्नी की पति ने हंसिया से गला रेतकर हत्या कर दी। मामले में मृतका के भाई ने बहनोई पर हत्या का आरोप लगाते हुए इकौना पुलिस को तहरीर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजकर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इकौना थाना क्षेत्र के सेमरी चौकी अंतर्गत धर्मपुर बेलकर निवासी अशोक तिवारी पुत्र किशोरीलाल का विवाह पांच वर्ष पूर्व भिनगा के नकचिरवा निवासी भदईराम मिश्र की पुत्री नीलम उर्फ कुसुम से हुआ था। कुछ वर्ष पूर्व अशोक के एक अन्य महिला से नजदीकी संबंध हो गए थे।

इसको लेकर दंपती में विवाद चल रहा था। इस पर नीलम ने अशोक के विरुद्ध न्यायालय में भरण पोषण का वाद दायर किया था। जो न्यायालय पर विचाराधीन है। इसको लेकर अशोक आए दिन पत्नी से झगड़ता रहता था।
विज्ञापन


मंगलवार रात फिर पत्नी से विवाद हुआ तो अशोक ने तैश में आकर पास रखी हंसिया उठाई और नीलम का गला रेत दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे नीलम के भाई महेश मिश्र ने अपने बहनोई अशोक पर हत्या का आरोप लगाते हुए इकौना पुलिस को तहरीर दी।

पुलिस ने मौके मुआयना करने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की और शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया। इस बारे में सेमरी चौकी प्रभारी अनिल कुमार दीक्षित ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही आरोपी पति अशोक तिवारी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें