क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए सड़क से नीचे जा गिरी। इस हादसे से ट्रैक्टर सवार दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक समेत दो लोग घायल हुए हैं। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
भैंसहनपुरवा अली नगर निवासी निसार ट्रैक्टर किराए पर चलवाता है। सोमवार शाम को मनीराम (22) पुत्र सिपाहीलाल ट्रैक्टर को अली नगर गांव से अंदर मोड़ रहा था। इस दौरान अचानक ब्रेक लगाने से तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर गांव की पुलिया को तोड़ते हुए नीचे खड्ड में जा गिरी।
ट्रैक्टर पर सवार श्रमिक तीरथराम (18) पुत्र परशुराम व पवन कुमार (17) पुत्र सुकई की मौत हो गई। मनीराम और रामसहारे जख्मी हुए हैं। सूचना पाकर खैरीघाट थाने के एसआई अभय सिंह ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।