फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार को सामने से ट्रैक्टर तो पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, युवक की मौत

Fri, 11 Mar 2016 09:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। तिलक समारोह में शामिल होने पयागपुर जा रहे पांच युवक गुरुवार देर रात हादसे का शिकार हो गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत के बाद कार को पीछे से मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य चार युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें से एक को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है, जबकि तीन का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रायपुर राजा मोहल्ला निवासी हिमांशु त्रिवेदी (22), सरस्वती नगर निवासी आकाश सिंह (19), नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गुदड़ी मोहल्ला निवासी सत्यम त्रिवेदी (18), वीरू मिश्रा (24) एवं मीराखेलपुरा मोहल्ला निवासी शुभम (20), गुरुवार रात एक तिलक समारोह में शामिल होने के लिए कार पयागपुर से जा रहे थे।
विज्ञापन


बहराइच-गोंडा मार्ग पर शिवदहा मोड़ के पास सभी पहुंचे थे कि अचानक सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली कार से भिड़ गई। इतने में पीछे से आ रहे मिनी ट्रक ने भी कार को टक्कर मार दी।

इससे कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार शुभम की तत्काल मौत हो गई, जबकि हिमांशु, सत्यम, वीरू व आकाश गंभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास के लोगों ने घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाला। इसके बाद सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

यहां इमरजेंसी ओपीडी इंचार्ज डॉ. आरएस गुप्ता ने शुभम को मृत घोषित कर दिया, जबकि सत्यम त्रिवेदी की उपचार के दौरान हालत बिगड़ने लगी। इस पर उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

युवक को वाहन ने रौंदा

बहराइच। कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत भटपुरवा गांव निवासी सरदार का 18 वर्षीय पुत्र नासिर पारिवारिक कार्य से गुरुवार देर शाम जिला मुख्यालय आया था।

यहां से वह वापस पैदल घर लौट रहा था। देर रात बहराइच-भटपुरवा मार्ग पार करते समय अज्ञात वाहन ने नासिर को रौंद दिया, जिसके चलते मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक का परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। परिवारीजनों ने राहत सहायता के लिए डीएम को पत्र सौंपा है।

और दो बारातियों ने दम तोड़ा

बहराइच। मटेरा पेट्रोल टंकी के पास गुरुवार रात हादसे का शिकार हुए बारातियों में दो और की जान चली गई।

मालूम हो कि कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत चौखड़िया गांव निवासी छोटेलाल के पुत्र गुड्डू (22) का विवाह बुधवार को नेपालगंज के बांके जनपद निवासी महिला से हुआ था।

गुरुवार को बाराती पिकअप से बहराइच लौट रहे थे। मटेरा पेट्रोल टंकी के पास साइकिल सवार को बचाने में पिकअप पलट गई थी।

हादसे में बौकहा गांव निवासी जगदीश (65) ने दम तोड़ दिया था, जबकि 13 लोग घायल हुए थे। लेकिन, देर रात चौखड़िया गांव निवासी प्रह्लाद (18) ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, शुक्रवार सुबह कमलेश (18) की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें