फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से रेप का प्रयास

Wed, 24 Jun 2015 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
एक गांव निवासी महिला बुधवार सुबह खेत को जा रही थी। इसी दौरान गांव निवासी एक युवक भी महिला का पीछा करते हुए खेत में घुस गया। उसने छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन

 रेप का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर युवक ने उसकी लात घूसों से पिटाई की। इसी दौरान गांव के लोग दौड़ पड़े। आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गया। 
 पयागपुर थाना अंतर्गत एक गांव निवासी महिला बुधवार सुबह सात बजे के आसपास गांव से कुछ दूरी पर स्थित खेत को गई थी। इसी दौरान गांव निवासी मलरू प्रसाद भी पीछा करता हुआ मौके पर पहुंच गया। उसने अश्लीलता करते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 महिला के विरोध करने पर वह उसका हाथ पकड़कर गन्ने के खेत में ले जाने लगा। इस पर महिला ने शोर मचाया। गांव के लोग दौड़ पड़े। लेकिन तभी युवक ने उसकी लात-घूसों से पिटाई शुरू कर दी।
 ग्रामीणों को नजदीक पहुंचते देख युवक जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गया। महिला ने थाने पहुंचकर मलरू को नामजद करते हुए तहरीर दी है।
थानाध्यक्ष संजय दूबे का कहना है कि हमले में चोटहिल महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें