फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीता-राम की प्रतिमा चोरी

Tue, 06 Sep 2016 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडी क्षेत्र के एक मकान में सोमवार रात दाखिल हुए चोर पूजा घर से अष्टधातु की भगवान राम और सीता की प्रतिमाएं, महिलाओं के जेवरात, नकदी आदि समेट ले गए। चोरी हुईं प्रतिमाओं की कीमत करी ढाई करोड़ बताई गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वायड बुलाकर छानबीन कराई लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन


बौंडी क्षेत्र में ग्राम अमवा तेतारपुर जमनपुरिया निवासी रामनरेश पाठक के आवासीय परिसर में स्थिति एक प्राचीन मंदिर अरसा पूर्व ढह गया था। मंदिर में स्थापित भगवान राम व सीता की अष्टधातु की प्रतिमाएं रामनरेश घर के पूजास्थल पर रखकर पूजा करते थे। रामनरेश के मुताबिक सोमवार रात गर्मी के चलते परिवार के लोग आंगन में सो रहे थे।

उस दौरान दीवार फांदकर दाखिल हुए चोर कमरे का ताला तोड़कर पूजा घर में रखी भगवान राम और सीता की अष्टधातु की प्रतिमा, बक्से से महिलाओं के दो लाख मूल्य के जेवरात, 40 हजार रुपये व  कीमती बर्तन समेट ले गए। सुबह परिवार के लोग सोकर उठे तब घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन


सूचना पर गांव के लोग एकत्र हो गए। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने छानबीन की। डॉग स्क्वायड को जिला मुख्यालय से बुलाकर तहकीकात कराई गई लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका। थानाध्यक्ष का कहना है कि रामनरेश की तहरीर पर जांच की जा रही है। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें