उपमंडल के तहत नवमीं कक्षा की छात्रा से दुराचार का मामला सामने आया है। नाबालिगा को उसके चचेरे भाई ने ही अपनी हवस का शिकार बनाया। नाबालिगा गर्भवती बताई जा रही है। हालांकि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि पीड़िता कितने माह की गर्भवती है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार करसोग क्षेत्र की नाबालिग लड़की ने परिजनों के साथ थाना करसोग में मामला दर्ज करवाया है। लड़की ने बताया कि कुछ माह पहले वह घर पर अकेली थी। इस दौरान उसका चचेरा भाई आया और उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। आरोपी ने पीड़िता से जबरदस्ती की। इसके बाद जब नाबालिगा को माहावारी नहीं आई तो चेकअप करवाने करसोग सिविल अस्पताल पहुंची। अस्पताल में चिकित्सकों ने गर्भवती होने की बात कही। इसके बाद नाबालिगा के माता-पिता करसोग थाना पहुंचे। उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करवाया। डॉक्टर ने नाबालिगा के गर्भवती होने की पुष्टि की है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि नाबालिगा कितने माह की गर्भवती है। पुलिस ने आरोपी को करसोग क्षेत्र के एक ढाबे से हिरासत में लिया। आरोपी को अदालत ने छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। डीएसपी सुंदरनगर संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अल्ट्रासाउंड होने के बाद ही पता चल पाएगा कि कितने माह की गर्भवती है।