फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी देने के बहाने बुलाया, रिवाल्वर लगा किया रेप

Sun, 27 Mar 2016 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
- फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
नवाबगंज थाना क्षेत्र की एक महिला ने जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह पर रेप कर मोबाइल क्लिप बनाने का गंभीर आरोप मढ़ा है।
विज्ञापन


महिला का कहना है कि रुपईडीहा के एक विद्यालय में चपरासी की नौकरी के लिए बातचीत करने का झांसा देकर डीआईओएस ने अपने आवास पर बुलाकर रिवॉल्वर अड़ा वारदात को अंजाम दिया। थाने में केस दर्ज न होने पर पीड़िता ने एसपी से गुहार लगाई जिस पर एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।

नवाबगंज थाना अंतर्गत एक गांव निवासी 28 वर्षीय महिला का कहना है कि उसे रुपईडीहा के नेहरू स्मारक इंटर कालेज में चपरासी का पद रिक्त होने की जानकारी मिली थी जिस पर जिला विद्यालय निरीक्षक को नियुक्ति करनी है।
विज्ञापन


पांच मार्च को वह जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह के दफ्तर पहुंची लेकिन डीआईओएस ने नौ मार्च को फुरसत में मिलने को कहा।

'चाह लूं तो चपरासी क्या रानी बना दूंगा'

- फोटो : DEMO Pics
महिला ने बताया कि वह नौ मार्च को दोपहर 12 बजे के आसपास डीआईओएस रवींद्र सिंह के आवास पर पहुंची तो उन्होंने कमरे में बिठाकर चिकनी चुपड़ी बातें कहीं। यह भी कहा कि शिक्षा विभाग का बड़ा अधिकारी हूं, चाह लूं तो चपरासी क्या रानी बना दूंगा।

महिला का कहना है कि डीआईओएस की इन बातों से वह सहम गई और बाहर निकलने लगी। इस पर डीआईओएस ने रिवॉल्वर उसके सीने पर तान दिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर दुराचार किया। इसके बाद मोबाइल में तस्वीरें खींच ली। साथ ही शिकायत करने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी।

महिला का कहना है कि घटना के बाद वह कोतवाली नगर पहुंची, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इस पर शनिवार को एसपी के सामने हाजिर होकर अपनी व्यथा सुनाई। एसपी सालिकराम वर्मा ने स्वीकार किया कि मामला संज्ञान में आया है।

महिला ने डीआईओएस पर रेप और क्लिप बनाने का गंभीर आरोप मढ़ा है। इसकी जांच के निर्देश दिए गए हैं। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक से तीन दिन में जांच रिपोर्ट मांगी गई है। इसके बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुझसे नहीं मिली महिला, नियुक्ति पर लगी है रोक

- फोटो : concept photo
आरोप पर जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह का कहना है कि नियुक्ति पर रोक लगी हुई है, ऐसे में मैं नौकरी कहां से दे दूंगा।

कोई भी महिला मुझसे नहीं मिली है न ही मैने किसी महिला के साथ अभद्रता की है। जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, एक गंभीर साजिश का हिस्सा हैं। मुझे बदनाम करने का कुचक्र रचा जा रहा है।

परिवहन राज्यमंत्री ने कार्रवाई की सिफारिश की
एसपी से मिलने के पूर्व पीड़ित महिला ने परिवहन राज्यमंत्री यासर शाह से भी मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। इस पर परिवहन राज्यमंत्री ने एसपी को उचित कार्रवाई करने की सिफारिश की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें