फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रिज-कूलर के लिए युवती की पीटकर हत्या

Fri, 31 Jul 2015 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। दहेज में बाइक, कूलर और फ्रिज न मिलने पर ससुरालियों ने नवविवाहिता को पीट- पीटकर मार डाला। तीन महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन


इस मामले में मृतका की मां ने दामाद समेत पांच लोगों को नामजद करते हुए थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

बौंडी के ग्राम बौंडी निवासी आयशा ने थाने पर दी तहरीर में कहा है कि उसने अपनी बेटी चंदा (21) का विवाह बीते चार अप्रैल को फखरपुर के ऐमाचक सौगहना निवासी रज्जन से किया था।
विज्ञापन


हैसियत के मुताबिक दान-दहेज भी दिया था लेकिन विवाह के बाद से ही कम दहेज की बात कहकर ससुराल के लोगों ने बेटी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

कई बार इस मामले में ससुरालीजनों को समझाया गया लेकिन बाइक, फ्रिज और कूलर की डिमांड पर सभी अड़े रहे।  आयशा का कहना है कि गुरुवार रात चंदा को उसके ससुरालीजनों मारा पीटा।

बेटी ने फोन कर सूचना भी दी थी। इस पर बेटी को ढांढस बंधाते हुए सुबह उसके घर पहुंचकर लोगों ने बात करने का आश्वासन दिया था। लेकिन, रात में फिर ससुरालीजनों ने उसे इतना पीटा कि उसने दम तोड़ दिया। सुबह घर पहुंचने पर बेटी मृत मिली जबकि घर वाले भाग निकले थे।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष विद्यासागर वर्मा ने घटनास्थल का जायजा लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के मां की तहरीर पर दामाद रज्जन, सास, ससुर, ननद और मृतका के ननिया ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें