फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से अनबन पर कर किया आत्मदाह

Fri, 31 Jul 2015 09:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पति से आए दिन के झगड़ों से परेशान हरदी निवासी महिला ने शुक्रवार तड़के खुद को आग के हवाले कर दिया। चीख-पुकार सुनकर जगे परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


फखरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधवापुर गांव निवासी हसमत अली ने बेटी शबीना (19) का निकाह ढाई माह पूर्व हरदी के बग्गर सिसैय्या चूर्णामणि गांव निवासी सुलेमान से किया था।

गुरुवार की सुबह सुलेमान बिना खाए खेत चला गया। दोपहर जब वह घर लौटा तो उसने खाना मांगा लेकिन शबीना ने खाना देने से इन्कार कर दिया। इस पर सुलेमान ने उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन


इससे क्षुब्ध होकर शबीना घाघरा नदी में कूदने निकल पड़ी लेकिन परिवार वालों ने उसे बीच रास्ते से पकड़ लिया। शाम को सभी राजीखुशी खाने के बाद सोने चले गए लेकिन शुक्रवार भोर शबीना ने केरोसिन डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया।

चीख-पुकार सुनकर घर वालों की नींद खुली। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक शबीना सौ फीसदी झुलस चुकी थी।

उसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां दोपहर में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता हसमत ने थाने में तहरीर दी है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें