फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में अकेला पाकर जेठ ने किया रेप

Wed, 03 May 2017 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घर में अकेला पाकर जेठ ने किया रेप चार के खिलाफ केस दर्ज, मुख्य आरोपी गिरफ्तार जरवलरोड (बहराइच)। एक गांव निवासी महिला के साथ जेठ ने रेप किया। शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने घर लौटने पर जब घटना की जानकारी सास-ससुर व पति को दी तो सभी ने उल्टे महिला को पीट दिया। किसी तरह महिला भागकर मायके पहुंची। उसने जेठ समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी जेठ को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अन्य आरोपी फरार हैं। जरवलरोड थाना अंतर्गत एक गांव निवासी 20 वर्षीय महिला का कहना है कि 29 अप्रैल को वह कमरे में दिन में एक बजे सो रही थी। पति व सास-ससुर पारिवारिक कार्य से बाहर गए थे। घर के दूसरे हिस्से में जेठ असगर अली उर्फ मोलहे थे। असगर ने कमरे में पहुंचकर रेप किया। शोर मचाने और पुलिस में शिकायत करने की बात पर जान से मारने की धमकी दी। महिला का कहना है कि पति सैयद अली व सास-ससुर के घर लौटने पर देर रात जब उन्हें जेठ की करतूत से अवगत कराया गया तो उल्टे सास-ससुर और पति महिला पर ही बिफर पड़े। उसे मारापीटा और चुप रहने की हिदायत दी। महिला का कहना है कि इस बीच परिवार के सदस्य उसे जान से मारने की रूपरेखा बनाने लगे। रात में इसकी भनक मिलने पर मंगलवार सुबह किसी तरह महिला भागकर मायके पहुंची। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर जेठ अगसर, पति सैयद व सास-ससुर के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। आरोपी असगर को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। अन्य फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
एक गांव निवासी महिला के साथ जेठ ने रेप किया। शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने घर लौटने पर जब घटना की जानकारी सास-ससुर व पति को दी तो सभी ने उल्टे महिला को पीट दिया। किसी तरह महिला भागकर मायके पहुंची। उसने जेठ समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी जेठ को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अन्य आरोपी फरार हैं। जरवलरोड थाना अंतर्गत एक गांव निवासी 20 वर्षीय महिला का कहना है कि 29 अप्रैल को वह कमरे में दिन में एक बजे सो रही थी। पति व सास-ससुर पारिवारिक कार्य से बाहर गए थे।

घर के दूसरे हिस्से में जेठ असगर अली उर्फ मोलहे थे। असगर ने कमरे में पहुंचकर रेप किया। शोर मचाने और पुलिस में शिकायत करने की बात पर जान से मारने की धमकी दी। महिला का कहना है कि पति सैयद अली व सास-ससुर के घर लौटने पर देर रात जब उन्हें जेठ की करतूत से अवगत कराया गया तो उल्टे सास-ससुर और पति महिला पर ही बिफर पड़े।
विज्ञापन


उसे मारापीटा और चुप रहने की हिदायत दी। महिला का कहना है कि इस बीच परिवार के सदस्य उसे जान से मारने की रूपरेखा बनाने लगे। रात में इसकी भनक मिलने पर मंगलवार सुबह किसी तरह महिला भागकर मायके पहुंची।

प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर जेठ अगसर, पति सैयद व सास-ससुर के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। आरोपी असगर को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। अन्य फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें